अन्य राज्य

दिव्यांग सिक्योरिटी गार्ड को तड़पा-तड़पाकर मारा, फिर दो बार कुचला; मौत के बाद मचा बवाल

नई दिल्ली: पश्चिम विहार के पीरागढ़ी गांव में रविवार तड़के एक दिव्यांग सिक्यॉरिटी गार्ड पर बदमाशों ने पहले डंडों से हमला किया, फिर कार से उन्हें दो बार कुचलकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बिना नंबर वाली उस कार और उसमें सवार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बिजेंद्र से पहले से कोई विवाद होने का शक

मृतक की पहचान बिजेंद्र (60) के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि आरोपियों का बिजेंद्र से पहले से कोई विवाद था या फिर चोरी के दौरान विरोध करने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र पीरागढ़ी गांव में रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि बिजेंद्र को पिछले साल पैरालिसिस का अटैक आया था। गांव वालों ने उन्हें टेंपो स्टैंड में चौकीदार की जिम्मेदारी दे रखी थी।

कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने पर मजदूर बाहर आए

घटना के दौरान आसपास मौजूद कुत्तों के जोर-जोर से भौंकने पर पास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कई सार मजदूर बाहर आ गए।आउटर डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4:03 बजे पीरागढ़ी टेंपो स्टैंड पर सड़क हादसे में एक शख्स के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस को बिजेंद्र अचेत हालत में मिले।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर टायरों के निशानमिलने से पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पूरी घटना का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

घटना रात करीब 2:50 बजे की

सीसीटीवी फुटेज में घटना रात करीब 2:50 बजे की है। बिजेंद्र टेंपो स्टैंड में कुर्सी पर बैठे थे, तभी कार में से एक युवक डंडा लेकर उतरा और हमला कर दिया। बचाव में बिजेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की। इसी दौरान ड्राइवर ने कार से उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया।

कुछ ही देर बाद कार सवारों ने तेज रफ्तार में में उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गए। आरोपी दोबारा वापस आए और दोबारा रौंदते हुए फरार हो गए। इसके बाद कई मजदूर बाहर आए। उन्होंने बिजेंद्र को खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देखा और गांव वालों को सूचना दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button