अंतर्राष्ट्रीय

कनाडा में लुधियाना की महिला की गला दबाकर हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

ओटावा। कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी की एक 23 साल की भारतीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पार्टनर को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान दमनप्रीत कौर के रूप में हुई है।

दमनप्रीत पंजाब के लुधियाना के समराला की रहने वाली थी।

एडमोंटन पुलिस सर्विस EPS के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को शाम करीब 6.44 बजे उन्हें सिल्वरबेरी इलाके में एक घर से कॉल मिली। वहां एक बेहोश महिला मिली थी जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मौके से तुरंत एक 22 साल के युवक को हिरासत में लिया।

घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। 3 दिन इलाज के बाद 12 जुलाई को दमनप्रीत की मौत हो गई। 14 जुलाई हुए पोस्टमार्टम में एडमोंटन मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस ने मौत का कारण हत्या बताया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि दमनप्रीत की मौत गला घोंटने से हुई थी।

पुलिस ने 22 जुलाई को दमनप्रीत के पार्टनर रितेश कुमार को गिरफ्तार कर उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया। पुलिस ने कहा कि यह मामला करीबी पार्टनर की हत्या का है और फिलहाल किसी और संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।

दमनप्रीत की बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने के लिए परिवार ने GoFundMe कैंपने शुरू किया है। अपील में कहा गया है कि इस दुख भरे समय में इंटरनेशनल ट्रांसपोर्टेशन, डॉक्यूमेंटेशन और अंतिम संस्कार का खर्च बहुत ज्यादा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button