स्वास्थ्य

कद्दू के बीज खाने के फायदे जानकर नहीं करेंगे इन्हें बेकार, दिल से लेकर नींद तक में हैं फायदेमंद..

कद्दू का बीज भले छोटा होता हैं, लेकिन यह पोषण तत्वों का खजाना है. इनमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिसे प्राकृतिक सुपरफूड भी कहा जाता हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में इनका सेवन शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान कर कई फायदे देते हैं.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ वंदना तिवारी के अनुसार, कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और अच्छे वसा तत्व होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. इससे हृदय पर अनावश्यक दबाव कम पड़ता है और रक्त संचार बेहतर रहता है. यह बीपी में भी लाभकारी है. इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में फायदेमंद है.

कद्दू के बीजों में जिंक पाई जाती है, जो पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं. यह प्रोस्टेट ग्रंथि के सामान्य कार्य को बनाए रखने में भी मददगार है. संतुलित आहार के हिस्से के रूप में कद्दू के बीज पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता हैं. इसलिए इन्हें नियमित खानपान में शामिल करना बेहद लाभकारी माना गया है.

यदि आपको कब्ज, अपच या पाचन संबंधी परेशानियां है, तो कद्दू का बीज उपयोगी साबित हो सकता हैं. इनमें प्राकृतिक फाइबर पाया जाता हैं, जो भोजन को पचाने में मदद के साथ आंतों की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है. सही मात्रा में सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या भी कम होती है.

कद्दू के बीजों के सही सेवन से शुगर रोगियों को लाभ मिल सकता है. इनमें पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर के संतुलन को बेहतर कर सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी पावर को मजबूत करते हैं. नियमित संतुलित आहार के साथ इनका सेवन शरीर को संक्रमणों से भी बचा सकते हैं.

आज की बिजी लाइफ में तनाव और नींद की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में कद्दू के बीजों में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन शरीर में ऐसे रसायनों के निर्माण में मदद करता है, जो अच्छी नींद और मानसिक शांति से जुड़े होते हैं. इसमें मैग्नीशियम होते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देने और तनाव कम करने में सहायक है. इसलिए शाम या रात में इसका सेवन लाभप्रद हो सकता है.

कद्दू के बीजों को अच्छी तरह साफ करके धूप में सुखा लेना चाहिए और हल्का भूनकर स्नैक की तरह खाना उचित होता हैं. इसको सलाद, दलिया, दही, सूप, स्मूदी या ओट्स में मिलाकर भी खाया जा सकता है. प्रतिदिन इसके बीजों को एक से दो चम्मच के मात्रा में सेवन करना चाहिए. अधिक मात्रा में खाना नुकसानदायक साबित हो सकता हैं.

कद्दू का साधारण सा दिखने वाला बीज भी स्वास्थ्य के लिए बड़ी कीमती हैं. अक्सर इसको लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन यह बीज पोषण, ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना हैं. यदि इसका सेवन आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह से करे, यह दिल, पाचन, नींद और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए बना सकता हैं.





Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button