महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों गठबंधन पर फडणवीस का बड़ा बयान, जानें कैसे चुनाव लड़ेगी बीजेपी?

नागपुर/अकोला: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस ने लोकल बॉडी इलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकाेला में कहा किस्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार हमारे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव समिति को है, किसी और को नहीं। हमारी भूमिका यह है कि हम महायुति के तहत चुनाव लड़ेंगे। कुछ जगहों पर, जहां यह संभव नहीं है, वहां दोस्ताना लड़ाई है। फडणवीस का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब राज्य में तमाम पार्टियों स्थानीय निकाय चुनावों में अकेले लड़ने की स्थिति के लिए खुद को तैयार करने में जुटी हैं। 2017 के बीएमसी चुनावों में सभी पार्टियों ने अकेले चुनाव लड़ा था।

तीन चरणों में संभव हैं निकाय चुनाव
सीएम फडणवीस का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब राज्य में निकाय चुनाव का शंखनाद होने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो राज्य चुनाव आयोग अक्टूबर महीने में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है और तीन चरणों में इलेक्शन कराए जाएंगे। पहले चरण में उत्तर और दक्षिण महाराष्ट्र में वोटिंग होगी। दूसरे चरण में विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा की योजना बनाई जा रही है और तीसरे चरण में मुंबई, ठाणे और कोकण में मतदान होगा। चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे के अनुसार प्रशासनिक और राजनीतिक योजना के अनुसार 3 चरणों में चुनाव कराने की योजना बनाई जा रही है। इसमें प्रदेश में 29 मनपा, 257 नगर पालिकाओं, 26 जिला परिषदों और 288 पंचायत समितियों के लिए ये चुनाव अक्टूबर महीने में कराए जा सकते हैं।

2011 की जनगणना पर चुनाव
महाराष्ट्र के चुनाव आयुक्त वाघमारे के अनुसार वाडों की संरचना 2011 की जनगणना के अनुसार बनाई जाएगी। कुछ जगहों की संरचना और वार्ड की सीमाओं में बदलाव होगा। चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि निकाय चुनाव के लिए एक चरण में 1 लाख 50 हजार ईवीएम मशीनों की जरूरत होगी। आयोग के पास सिर्फ 65 हजार ईवीएम मशीनें हैं। इसलिए आयोग 3 चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों के घटक दलों को भारी बगावत का खतरा है क्योंकि पार्टियों के गठबंधन में आने पर कम दावेदार ही लड़ सकेंगे। ऐसे में असंतोष बढ़ सकता है। अगर सभी पार्टियों अलग अलग लड़ती हैं तो विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टियों के लिए जान लगाने वाले नेता अपनी किस्मत आजमा पाएंगे। ऐसे में दोनों ही गठबंधनों के घटक दलों में जहां मुकबला होगा तो वहीं कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट होने की उम्मीद है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button