क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई

Emergency Override Charging: आईफोन यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स मिलते हैं जिससे उनका डिवाइस चलाने का एक्सपीरिएंस काफी बेहतर हो जाता है. ऐसे में अक्सर देखा गया है कि बरसात के समय में फोन पर पानी गिर जाता है या फिर डिवाइस के चार्जिंग पोर्ट में पानी या नमी आ जाती है. ऐसे स्थिति में डिवाइस स्क्रीन पर Liquid Detected या Charging Not Available जैसी वार्निंग दिखाने लगता है.
ऐसे में iPhone चार्जिंग रोक देता है ताकि अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब न हों. हालांकि, दोबारा चार्जर लगाने पर Emergency Override का ऑप्शन भी मिलता है जिससे आप वार्निंग के बावजूद फोन को चार्ज करते हैं. लेकिन क्या करना सेफ होता है. आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई.
क्यों दिया गया Emergency Override फीचर?
जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने Emergency Override का ऑप्शन उन परिस्थितियों के लिए दिया है, जब आपको किसी बेहद जरूरी स्थिति में फोन ऑन रखना हो और चार्ज करना जरूरी ही हो. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि हर बार वार्निंग आने पर इसी ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाए.
अगर असल में डिवाइस का पोर्ट गीला है तो Emergency Override से चार्जिंग शुरू करने पर हार्डवेयर को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है. वहीं, कुछ मामलों में ये चेतावनी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की वजह से भी दिखाई दे सकती है. अगर आपको पूरा भरोसा है कि पोर्ट बिल्कुल सूखा है और उसमें पानी नहीं गया है, तभी इस ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहिए नहीं तो डिवाइस को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है.
चार्जिंग को क्यों रोकता है iPhone?
दरअसल, iPhone में ऐसे सेंसर लगे होते हैं जो चार्जिंग पोर्ट में नमी या पानी का पता लगा लेते हैं. जैसे ही उन्हें हल्की सी भी नहीं या पानी का एहसास होता है फोन चार्जिंग बंद कर देता है. इसका मकसद होता है कि फोन के चार्जिंग पिन और मदरबोर्ड को कोई नुकसान न हो. अगर गीले पोर्ट में बिजली का फ्लो जारी रहता है तो चार्जिंग पिन पर जंग लग सकती है. चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है. फोन में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ सकता है. मदरबोर्ड के जरूरी पार्ट्स खराब हो सकते हैं जिससे आपके काफी पैसे खर्च हो सकते हैं.
अगर फोन में पानी चला जाए तो क्या करें?
अगर आपको आईफोन में पानी चला जाए या फिर चार्जिंग पोर्ट में पानी पहुंच जाए तो सबसे पहले चार्जर को तुरंत निकाल देना चाहिए. इसके बाद iPhone को सीधा पकड़ें. हल्के से अपनी हथेली पर थपथपाएं ताकि पोर्ट में मौजूद नमी बाहर निकल सके. अगर केवल हल्की छींटे पड़ी हैं तो कम से कम 30 मिनट तक अच्छी हवा वाली जगह पर सूखने दें.
अगर फोन पानी में डूब गया था तो पहले मुलायम कपड़े से बाहरी पानी पोंछें और कम से कम 2 से 5 घंटे तक सूखने दें. पूरी तरह डिवाइस को सेफ रखने के लिए आपको कम से कम 12 घंटों तक फोन को हवादार वाली जगह पर सूखने के लिए रखना चाहिए.
भूलकर भी न करें ये गलतियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोन को जल्दी सुखाने के चक्कर में कई लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो फोन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा देती हैं. इसीलिए ऐसी गलतियों से बचना चाहिए.
फोन को चावल में बिल्कुल न रखें. इससे कोई खास फायदा नहीं होता और चावल के छोटे कण पोर्ट में फंसकर नुकसान पहुंचा सकते हैं.



