खेल
भारत का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, वैभव सूर्यवंशी का हुआ डेब्यू

नई दिल्ली। ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score Update: भारत और इंग्लैंड की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है। पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। इसके बाद अब दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं।
मैच से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सभी को इंतजार है कि वैभव को मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं। फिलहाल कोचिंग स्टाफ के बयानों पर गौर करें, तो इससे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि वैभव को दूसरे मुकाबले में मौका मिलने वाला है।



