महाराष्ट्र

‘अगर मेरी बेटी ने केतन को मारा है तो उसी किले से फेंक दो’, सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने सभी को झकझोर दिया है. इस हत्या की मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चौधरी पुलिस गिरफ्त में हैं. इस बीच सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, “ये बेहद दुखद घटना हुई है. हमें तो आज भी यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने अपना लड़का खोया है लेकिन उनसे ज्यादा प्यार मुझे केतन से था. इतना लगाव हो गया था जैसे मैं खुद उसे अपना बेटा समझने लगा था. इतना अच्छा लड़का आज हमने खो दिया उसके लिए हमें बेहद दुख है.”

उन्होंने आगे कहा, “घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिले और जैसे हमारा केतन जिस किले से गिरा है वैसे ही इस हत्या में जो भी आरोपी पाया जाए वो भले मेरी खुद की बेटी क्यों न हो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए.”

‘इससे दुखद घटना कोई और नहीं हो सकती’

प्रवीण ने आगे कहा, “एक पिता के तौर पर कहूंगा कि पहाड़ अग्रवाल परिवार पर टूटा है इससे दुखद घटना कोई और नहीं हो सकती.” उन्होंने आगे कहा, “दोनों की शादी को लेकर हमें बहुत उम्मीदें थीं. जबसे रिश्ता हुआ था सिया हमेशा खुश रहती थी. कहती थी कि केतन इतना अच्छा है. मुझे इतने अच्छे सास-ससुर और ननद मिली. मैं बहुत खुश हूं.” केतन के पिता के बातें छिपाने वाले आरोपों पर कहा कि अगर उन्हें पता तो हमें बता देते शायद आज ये दिन देखना नहीं पड़ता.

सिया के चेतन से प्रेम संबंधों पर क्या बोले पिता?

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने चेतन के साथ उसके संबंधों को लेकर कहा कि हमें इसकी कुछ जानकारी नहीं थी. सिया एक 19 साल की सिंपल लड़की है. 19 साल की लड़की क्या ऐसा कर सकती है. मुझे कुछ नहीं पता कि चेतन कहां से आया और न तो मैंने कभी उसका चेहरा देखा और न कभी उससे बात हुई. हमने कभी उसका नाम भी नहीं सुना था.

केतन के परिवार को लेकर कहा, “वे अच्छे और संस्कारी लोग हैं. हमारा मिलना-जुलना सालों से है. उन जैसी रिश्तेदारी हमें नहीं मिल सकती. हमने तो आज एक बेटा और अच्छी रिश्तेदारी खोई है.” उन्होंने आगे कहा कि अगर सिया ने केतन को अपने अफेयर के बारे में बताया था तो उन्हें अपने परिवार को बताना चाहिए था और उनके जरिए हमें भी बताना चाहिए था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button