जरा हट के

सिर्फ 5 मिनट नहाना पड़ा इतना महंगा! महिला को लगा 1.30 लाख का जुर्माना…

विदेश में एक छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका अंदाजा वायरल हो रहे इस वीडियो से लगाया जा सकता है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की महिला को बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन चालू न करने की वजह से 1.30 लाख का भारी जुर्माना भरना पड़ा.

Indian woman fined Australia shower: एक छोटी सी गलती से लाखों रुपये का फटका लग सकता है, इसका अंदाजा ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली वामिका के इस किस्से से लगाया जा सकता है, जहां सिर्फ 5 मिनट गर्म पानी से नहाने के दौरान उन्होंने बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं किया और भाप से फायर अलार्म बज गया, जिसके बाद उन्हें करीब 1.30 लाख रुपये की चपत लग गई. वामिका के लिए एक सिंपल सा शॉवर लाइफ का सबसे महंगा सबक बन गया. वायरल वीडियो के मुताबिक, वो रोज की तरह केवल 5 मिनट के लिए गर्म पानी से नहाने गई थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी एक छोटी सी भूल बिल्डिंग में हड़कंप मचा देगी और साथ ही उनका बैंक बैलेंस भी कम कर देगी.

शॉवर के बीच अचानक बज उठा सायरन (Australia fire alarm steam fine)

वीडियो में वामिका बता रही है कि, जब वो नहा रही थीं, तभी पूरी बिल्डिंग में जोर-जोर से अलार्म बजने लगा. शुरुआत में उन्हें लगा कि, कोई नॉर्मल ड्रिल चल रहा होगी, इसीलिए वो आराम से तैयार होकर करीब 25 मिनट बाद नीचे उतरीं. जब वो बाहर आईं, तो लोगों का हुजूम देखकर उन्हें समझ आया कि मामला थोड़ा सीरियस है. इस बीच जब बिल्डिंग मैनेजर ने उनसे जब शॉवर के बारे में पूछा तो उन्हें समझ आया कि, आखिर सारा मामला है क्या.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button