अन्य राज्य

चार ताले, कई पासकोड… फिर भी घर में घुस कातिल ने एक घंटे में IRS के बेटी के साथ दुष्कर्म कर किया मर्डर, CCTV ने खोला राज

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में एक और बड़ी सनसनी क्राईम की घटना सामने आई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक 22 साल की युवती की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। इस मामले में पुलिस ने 23 साल के राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है, जो पहले उस परिवार में नौकर के तौर पर काम करता था। वह राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह करीब 8 महीने तक इस घर में काम कर चुका था और करीब डेढ़ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

कैसे घुसा घर में?
पुलिस के अनुसार, घर में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद आरोपी नौकर बड़ेही शातिर से घर के अंदर घूसा। अलग-अलग मंजिलों पर ताले लगे थे और कई जगह पासकोड से एंट्री होती थी। बावजूद इसके, आरोपी घर में आसानी से घुस गया। जांच में सामने आया है कि उसे घर का पूरा नक्शा, पासकोड और चाबियों के छिपे स्थान की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वह अंदर पहुंचा।

CCTV में कैद हुई हरकतें
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुबह करीब 6:28 बजे सोसायटी में दाखिल होता दिखा। उस समय उसने पीली शर्ट और काली पैंट पहनी थी।  करीब एक घंटे बाद, 7:22 बजे वह अलग कपड़ों में बाहर निकलता दिखा। उसके पास एक काला बैग भी था। शक है कि उसने वारदात के बाद कपड़े बदले।

घटना के समय क्या हुआ?
युवती घर में अकेली थी क्योंकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। जब वे सुबह करीब 8 बजे लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ हालत में पाया। घर का सामान बिखरा हुआ था और युवती के कपड़े भी फटे हुए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसका मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर हत्या की गई। रेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button