उत्तरप्रदेश

शादी का लहंगा बुक कराने जा रहे 3 भाई-बहनों की मौत, घर में मचा कोहराम

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ कस्बे जा रहे थे। घटना के बाद जहां परिवार में खुशियों का माहौल था, वह पलभर में मातम में बदल गया। 

पुलिस ने बताया कि कुरर गांव निवासी रामकिशन की पुत्री अनीता की 25 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी सिलसिले में उसकी चचेरी बहन रागिनी (26), नीलम (19) और रिश्तेदार तेजप्रताप (24) बाइक से राठ जा रहे थे। गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर मेहरबावा महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीलम और तेजप्रताप को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक,  एक ही परिवार से 3 मौतों की खबर से गांव में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका रागिनी के पिता गोहांड ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button