छत्तीसगढ़

हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, रुपये के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद

 रायपुर। राजधानी रायपुर के रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। ट्रैवल कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये के जाली नोट दूसरे राज्यों में भेजे जाने की सूचना पर डीआरआई की टीम ने रेड डाली। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

तीन बोरों से भरे नोट बरामद

जानकारी के मुताबिक, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम को जाली नोटों को दूसरे राज्यों में पहुंचाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पांच अफसरों की टीम ने रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापेमारी के दौरान अफसरों को तीन बोरों से भरे नोट मिले हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दिल्ली भेजने के लिए बस में चढ़ाया गया था।

कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे थे नोटों से भरे बोरे

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से किसी उदय सिंह बिस्वाल नामक व्यक्ति ने नोटों से भरे बोरों को दिल्ली भेजने के लिए रखा था और दिल्ली में किसी कमल किशोर गुप्ता के पास पहुंचाया जा रहा था। लेकिन डीआरआई की टीम ने रेड कार्रवाई कर नोटों के बोरों को जब्त कर लिया है।

डीआरआई की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर सभी पार्सलों की जांच-पड़ताल कर रही है।

बता दें कि हंस ट्रैवल्स के मालिक विनीत गुप्ता मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। इस छापेमारी के बाद पुलिस टीम विनीत गुप्ता को भी तलब कर पूछताछ और जांच-पड़ताल कर सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button