अन्य राज्यराष्ट्रीय

गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दोनों मुख्य शूटर्स का किया एनकाउंटर

नई दिल्ली: गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य शूटर्स को मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने की कोशिश के दौरान हुई एनकाउंटर कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत जिले (हरियाणा) के रहने वाले दोनों शूटर बुधवार देर रात को एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से बाइक पर में पश्चिमी विहार में घूम रहे थे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को इनके बारे में पता चल गया तो घेराबंदी शुरू कर दी.

जब पुलिस ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई. दोनों आरोपी लॉरेंश बिश्नोई अनिल पंडित गैंग से जुड़े है.

लॉरेंस विश्रोनोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

पश्चिमा विहार स्थित 24HS फिटनेस जिम के बाहर 11 जून सुबह करीब 4 बजे फायरिंग की गई थी. फायरिंग के बाद मौके से 7 खाली कारतूस बरामद हुए थे. हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी. जांच के दौरान सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित उर्फ अनिल पंडित USA की एक पोस्ट सामने आई, जिसमें उसने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी.

पोस्ट में दावा किया गया था कि यह वारदात लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से कराई गई. साथ ही बताया कि सलमान खान से गुरु रंधावा की नजदीकी होने के चलते गोलियां चलवाई थीं. 

दो शूटर पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने हकीकत और सागर से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटरों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत के रहने वाले 19 साल के अरमान और 21 साल के तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू के रूप में हुई थी. पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में फायरिंग की वारदात में अपनी भूमिका कबूल की. मामले में बाकी शूटर फरार चल रहे थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button