जिम जाते ही होने लगती है पैसों की बारिश, मॉडल का दावा- वर्कआउट देखने के लिए पुरुष देते हैं बंपर टिप!

पूरी दुनिया में सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता ने कमाई के ऐसे जरिए खोल दिए हैं, जिनके बारे में कुछ साल पहले तक सोचना भी नामुमकिन था. आज के दौर में लोग अपने साधारण से काम या रूटीन को दिखाकर भी लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला कनाडा के टोरंटो से सामने आया है, जहां एक मॉडल ने खुलासा किया है कि वह जिम में सिर्फ पसीना बहाकर लाखों रुपये कमा रही है. सुनने में थोड़ी अटपटा लगता है, क्योंकि इतनी कमाई तो कोई इंसान महीने भर दफ्तर जाकर भी नहीं कर पाता है. इस 32 वर्षीय मॉडल का नाम लुइसा खोवांस्की (Louisa Khovanski) है. लुइसा की कहानी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है कि कैसे अब ‘पसीना’ भी एक महंगे बिजनेस में बदल चुका है.
लुइसा का दावा है कि उनके प्रशंसक उन्हें सिर्फ जिम में एक्सरसाइज करते देखने के लिए 1,000 पाउंड (करीब 1.10 लाख रुपये) तक की भारी-भरकम राशि दे रहे हैं. लुइसा के इंस्टाग्राम पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे पहले से ही हर महीने करोड़ों रुपये कमा रही हैं, लेकिन उनके जिम वीडियो ने उनकी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लुइसा ने बताया कि उन्होंने तो बस अपनी फिटनेस जर्नी शेयर करने के लिए वीडियो डालने शुरू किए थे, लेकिन लोगों की दीवानगी ने इसे उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बना दिया. लुइसा के अनुसार, यह आज की ‘क्रिएटर इकोनॉमी’ का कमाल है, जहां लोग अपने पसंदीदा स्टार्स को सपोर्ट करने के लिए मोटी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं.
पहले वीडियो से ही शुरू हो गई झमाझम कमाई!
लुइसा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार जिम में एक्सरसाइज करने से जुड़े छोटे क्लिप्स को सोशल मीडिया पर शेयर किए, तो उनके पास मैसेज और पैसों की बौछार होने लगी. लुइसा खुद इस बात पर हैरान रहती हैं कि लोग उन्हें मेहनत करते और पसीना बहाते हुए देखने के लिए इतने उत्सुक रहते हैं. उनके वीडियो शेयर होते ही पूरी दुनिया में वायरल हो जाते हैं और लोग उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थकते. अक्सर ग्लैमर की दुनिया में मॉडल्स को सिर्फ चकाचौंध और भारी मेकअप में देखा जाता है, लेकिन लुइसा का जिम में पसीना बहाना उनके फैंस को उनका एक अलग और असली पक्ष दिखाता है.

लुइसा का मानना है कि जिम जाना उनके लिए सिर्फ पैसा कमाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह उन्हें मानसिक रूप से शांत और फिट रखने में मदद करता है. वे कहती हैं कि भले ही आज उन्हें इसके लिए लाखों रुपये मिल रहे हैं, लेकिन अगर कल को यह पैसा मिलना बंद भी हो जाए, तब भी वे जिम जाना और पसीना बहाना कभी नहीं छोड़ेंगी. आज लुइसा अपनी फिटनेस और अनोखे कंटेंट के दम पर एक सफल करियर बना चुकी हैं और वे अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने उन फैंस को देती हैं, जो उन्हें हर हाल में सपोर्ट करते हैं. वे साफ कहती हैं कि भले ही कुछ लोगों को यह तरीका अजीब लगे, लेकिन अगर लोग उनके काम को पसंद कर रहे हैं और उसके लिए भुगतान कर रहे हैं, तो उन्हें इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती.