राष्ट्रीय

खराब मौसम के चलते आज से अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

जम्मू, कटड़ा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए प्रतिकूल मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा को 19 जुलाई से एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कुशलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। इस संबंध में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा देर रात  एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

कश्मीर संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने बताया कि 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन ने जम्मू, उधमपुर और रामबन में ठहरे सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने निर्धारित आवास केंद्रों में ही रहें और अधिकारियों के अगले निर्देशों का इंतजार करें। वहीं बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से उमड़ रही आस्था के बीच शनिवार तड़के 3,632 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3,76,779 श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button