राष्ट्रीय

10 घंटे के अंदर 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से चलेगी हवा

आज का मौसम 17 मई 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में 17 मई को मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है।

IMD के मुताबिक कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, उत्तर भारतीय राज्यों में एक बार फिर भयंकर तूफान आ सकते हैं, जबकि कई इलाकों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले 10 घंटे के अंदर कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-NCR (17 से 18 मई): दिल्ली के लोगों के लिए तेज धूल भरी आंधी और तूफानी हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग ने रात के समय बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। 17 मई को तापमान और बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, बादल छाए रहने और आंधी-तूफान व बिजली कड़कने की संभावना है। 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 19 मई को तापमान 42 डिग्री रहेगा, तेज हवाएं चलेंगी। 20 मई को अधिकतम 41 डिग्री तापमान रहेगा। 21 मई को अधिकतम 41 व न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • यूपी (17 से 18 मई): उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बांदा में तो पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रयागराज और झांसी में भी तेज गर्मी पड़ रही है। यहां भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चल सकती है। आज लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। 18 मई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (17 से 18 मई): राजस्थान के अधिकतर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। तेज गर्मी का दौर फिर शुरू होगा। IMD केंद्र जयपुर के मुताबिक 17 मई से राज्य में तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। पश्चिमी राजस्थान में तीव्र गर्मी का दौर शुरू होगा। 17-18 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी आ सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार (17 से 18 मई): गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, रोहतास, कैमूर, गया, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। पटना में 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • मध्य प्रदेश (17 मई): उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सतना, उज्जैन, देवास, बालाघाट, विदिशा, रीवा और कटनी में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में 17 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
शहरअधिकतम तापमान (17 मई)न्यूनतम तापमान (17 मई)
दिल्ली42°C30°C
मुंबई33°C29°C
चेन्नई34°C29°C
कोलकाता37°C29°C
लखनऊ42°C29°C
पटना41°C27°C
रांची37°C26°C
भोपाल42°C28°C
जयपुर42°C32°C
शिमला29°C20°C
नैनीताल30°C20°C

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

  • पंजाब (17 से 20 मई): पंजाब के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में बिजली कड़कने के साथ भयंकर आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने सकती हैं। मौसम विभाग ने 17 मई से 20 मई तक पंजाब के कई हिस्सों में लू ( हीटवेव ) की स्थिति के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • झारखंड (17 मई): गिरिडीह, दुमका, देवघर, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। रांची में 17 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड (17 से 18 मई): चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, हरिद्वा में बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। देहरादून में 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
  • हिमाचल प्रदेश (17 से 18 मई): कांगड़ा, सोलन, कुल्लू, शिमला, चंबा में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 17 और 18 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
  • तमिलनाडु (17 से 18 मई): बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर तमिलनाडु में साफ दिखाई देने लगा है।डीप डिप्रेशन के कारण कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज विलुप्पुरम, कडलूर, मयिलादुथुरई और थेनी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, 18 मई को डिंडीगुल, थेनी, कोयंबटूर और नीलगिरि जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button