खेल

अभिषेक शर्मा टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

चेस्टर-ली-स्ट्रीट। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेस्टर ली स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के बल्ले से सिर्फ 20 गेंदों में अद्र्धशतकीय पारी निकली। उन्होंने कुल 24 गेंदों में 59 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी के साथ ही शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 20 या उससे कम गेंदों में पांच अद्र्धशतक लगाने वाले पूर्ण सदस्य देशों के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। साल 2025 से लेकर 2026 के अब तक के सीजन में अभिषेक शर्मा ने ये कारनामा किया है। साल 2026 में अभिषेक शर्मा ने तीन फिफ्टी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसी जड़ी हैं, जो 20 या उससे कम गेंदों में आई हैं। इससे पहले 2025 में उन्होंने दो बार यह कारनामा किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button