ज्योतिषी

Aaj Ka Panchang: 29 नवंबर को रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र

 हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है. इस दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को बहुत शुभ माना गया है. खासतौर पर खरीदारी, नए काम की शुरुआत और शुभ कार्यों के लिए यह समय अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं 29 नवंबर का पूरा पंचांग और दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त.

आज की तिथि और नक्षत्र

29 नवंबर को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जो सुबह 3 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 30 नवंबर की रात 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 1 दिसंबर की रात 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी. इस दिन सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो 30 नवंबर की सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

रविवार को बन रहे हैं दो शुभ योग

29 नवंबर को रवि पुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग बन रहा है. दोनों योग सुबह 6 बजकर 54 मिनट से सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेंगे. रवि पुष्य योग रविवार और पुष्य नक्षत्र के मिलने से बनता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस योग में सोना, चांदी, वाहन और दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. वहीं, सर्वार्थसिद्धि योग में किए गए शुभ कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है.

आज का शुभ मुहूर्त

29 नवंबर को सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र जाप के लिए अच्छा समय होता है.
इसके बाद सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button