छत्तीसगढ़
फेसबुक पर युवती की दोस्ती पड़ी महंगी: अकाउंटेंट से 16 लाख की साइबर ठगी, क्रिप्टो निवेश के नाम पर बनाया शिकार

रायपुर। सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ एक अकाउंटेंट को लाखों रुपये की चपत लगा गई। फेसबुक पर युवती बनकर बातचीत करने वाले साइबर ठग ने पहले दोस्ती की, फिर क्रिप्टोकरेंसी निवेश में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर 16 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दे दिया। मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की फेसबुक पर एक युवती के नाम से संचालित प्रोफाइल से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने विश्वास हासिल कर लिया। कुछ समय बाद युवती ने खुद को निवेश की जानकार बताते हुए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की सलाह दी।



