जरा हट के

ऋषिकेश: सड़क पर भिड़े दो सांड, बीच में आई स्कूटी सवार महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा

 सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन तभी अचानक जो कुछ हुआ, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। 

Rishikesh Bull Fight Viral Video: सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं की वजह से अचानक कितनी खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है। इसकी एक ताजा मिसाल ऋषिकेश से सामने आई है। जहां अचानक दो सांड अचानक आपस में भिड़ गए। फिर अगले ही पल जो हुआ उसने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क किनारे दो सांड आपस में सींग फंसाकर लड़ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे थे, कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। इसी दौरान एक शख्स वहां पहुंचा और सांडों को भगाने की कोशिश करने लगा।तभी अचानक एक सांड पलटा और तेज रफ्तार में सड़क की दूसरी तरफ भागने लगा। उसी वक्त वहां से एक महिला स्कूटी लेकर गुजर रही थी। सांड सीधे स्कूटी से जा टकराया। टक्कर इतनी अचानक हुई कि महिला का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक कैब से जा भिड़ी।

सड़क पर खुले घूम रहे आवारा पशुओं पर लोगों ने जताई चिंता

शुरुआत दो सांडों की आपसी लड़ाई से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला सड़क हादसे में बदल गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सड़क पर खुले घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर भी सवाल उठाए।


वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

दो सांडों के बीच हो रही लड़ाई के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- हादसे में महिला को कितनी चोट आई होगी? दूसरे शख्स ने लिखा- महिला किस्मत वाली रहीं कि मामला इससे ज्यादा गंभीर नहीं हुआ। 

हेलमेट के साथ सुरक्षित रफ्तार और सतर्कता भी जरूरी

इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि, ऐसे अचानक होने वाले सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना बेहद अहम हो जाता है। हादसे की स्थिति में हेलमेट सिर पर लगने वाली चोट की गंभीरता को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, सड़क पर अचानक सामने आने वाले आवारा पशुओं जैसे खतरों से बचने के लिए वाहन चालकों को सतर्क रहते हुए सुरक्षित गति से वाहन चलाना भी जरूरी है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button