उत्तरप्रदेश

महराजगंज में मां-बेटे को सांप ने डसा, बच्चे की मौत, झाड़-फूंक के लिए 250 KM दूर मंदिर ले गए परिजन, नहीं लौटी सांसें

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेड पर सो रहे मां और उसके 11 साल के बेटे को सांप ने डस लिया। बच्चे की मौत हो गई। वहीं की हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

यह पूरा मामला मधुबनी टोला पोखरहवा गांव का है। कृष्ण मुरारी यादव शहर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के तौर पर काम करते हैं। रात में उनकी पत्नी सुगंधा और दो बेटे आयुष (13) और अर्पित (11) घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि सांप खिड़की के सहारे कमरे की दीवार पर चढ़ा और बेड पर गिर गया।उसने सबसे पहले बच्चे के अंगूठे पर डसा, जिससे बच्चे ने शोर मचाया और मां की नींद खुल गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, सांप ने उसके गाल पर भी डस लिया। मां के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

शव को वापस लेकर लौटे परिजन
वहीं, परिजन बच्चे को जिंदा होने की उम्मीद में 250 किलो मीटर दूर गाजीपुर जिले के एक मंदिर में ले गए। वहां महंत ने करीब 20 मिनट तक बच्चे को मूर्ति के सामने लिटाकर झाड़-फूंक की। जब कोई हलचल नहीं हुई तो महंत ने बच्चे के जीवित न होने की बात कही, जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौट आए।

चचेरे भाई ने दी जानकारी
चचेरे भाई विवेक ने बताया कि शनिवार सुबह चाची सुगंधा छोटे बेटे अर्पित के साथ कमरे में बेड पर सो रही थीं। इसी दौरान एक करैत सांप खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ और दीवार से होते हुए सीधे बेड पर पहुंचा। सांप ने पहले अर्पित के दाहिने हाथ पर डस लिया। बेटे के शोर मचाने पर चाची की नींद खुली। उन्होंने लाइट जलाकर बच्चे से पूछताछ शुरू की, तभी चादर में छिपे सांप ने उनके गाल के पास डस लिया।

वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई

सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन्यजीव रक्षक रामबचन साहनी की टीम कृष्ण मुरारी यादव के घर पहुंची। काफी तलाशी के बाद करैत सांप कमरे में रखे हेलमेट के फोम में छिपा हुआ मिला, जिसे टीम ने रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button