जरा हट के

कमरिया टूटत, करेजवा जरत है… जब UP में साउथ इंडियन डॉक्टर ने बोली ठेठ अवधी

गोंडा में तैनात डॉ. अनीता मिश्रा का अवधी भाषा बोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दक्षिण भारत में पली-बढ़ी डॉक्टर अनीता ने मरीजों की इस मिठास भरी भाषा की जमकर तारीफ की और अपने अनुभव साझा किए.

“करेजवा जरत है. जी घबडात है. कमर‍िया टूटत है. कनवा सनसन होत. गरवा खसखसात है.” बोलने का यह ठेठ देसी अवधी अंदाज डॉक्‍टर अनीता मिश्रा का है. वह मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलोर की रहने वाली हैं, लेकिन इन द‍िनों उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले में तैनात हैं.

दक्ष‍िण भारत में पली-बढ़ी और बचपन से कन्‍नड़ व अंग्रेजी बोलने वालीं डॉक्‍टर अनीता मिश्रा ने अवधी बोलते हुए अपना एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िया है, जो खूब वायरल हो रहा है. स्थानीय भाषा में उनकी इस बातचीत ने सोशल मीड‍िया पर लोगों का दिल जीत लिया है.

शादी के बाद सीखी हिंदी, अवधी को बताया सबसे पसंदीदा भाषा

1 म‍िनट 41 सेकंड के इस वायरल वीडियो में डॉ. अनीता मिश्रा कहती हैं, “आप सब तो जानते ही हैं क‍ि मैं एक साउथ इंड‍ियन हूं और शादी के बाद ही मैंने ह‍िंदी बोलना सीखा है. मेरी पसंदीदा भाषा अवधी है.”

अवधी भाषा की तारीफ करते हुए डॉ. अनीता मिश्रा आगे कहती हैं, “जब कोई अवधी में मुझसे बात करता है तो मुझे बहुत अच्‍छा लगता है. जब कोई मरीज अवधी भाषा में मुझे अपनी बीमारी के लक्षण बताता है तो काफी खुशी म‍िलती है. ऐसा लगता है जैसे कोई कव‍िता सुना रहा हो.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button