सिरदर्द, माइग्रेन, तनाव आदि के लिए सिर की मालिश के फायदे…

हेड मसाज सिर्फ रिलेक्सिंग ही नहीं होती, बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। क्या आप जानते हैं कि हमारे सिर का कनेक्शन पूरी बॉडी से होता है। जब सिर स्वस्थ रहेगा, तभी हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। मस्तिष्क से ही हम सोचते हैं, तर्क करते हैं, सीखते हैं और चीजों को याद रखते हैं। हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत, यह हमारा दिमाग ही हमें बताता है। लेकिन कई बार हम एक साथ कई चीजों में इतना उलझ जाते हैं कि ढंग से सोच नहीं पाते, पैनिक कर जाते हैं, बातों का स्ट्रेस ले लेते हैं या वक्त पर खाना नहीं खाते। यही चीजें सिर दर्द का कारण बनती हैं। वहीं कुछ लोगों का लगातार सिर दर्द माइग्रेन का रूप ले लेता है। जब ब्रेन तक ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं होता तो ये ब्रेन स्ट्रॉक का भी खतरा बन जाता है। ये सब चीजें हमारे ब्रेन से ही जुड़ी हुई हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि हमारे मस्तिष्क का स्वस्थ रहना कितना जरूरी है। इसे स्वस्थ रखने का एक तरीका है हेड मसाज।
आइए जानते हैं कि कैसे हेड मसाज हमारे शरीर को राहत देती है और साथ ही दिन भर के तनाव का सबसे कारगर इलाज है। भागदौड़ भरी जिदंगी, अनहेल्दी डाइट, परेशानियों और थकावट भरा दिन, यह सब तनाव पैदा करता है। ऐसे में हेड मसाज इस स्ट्रेस को दूर करने के लिए काफी कारगर उपाय हो सकता है। सिर की मालिश करवाना काफी आनंददायक लगता है। मसाज से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है और फील गुड हार्मोन सेरेटोनिन और डोपामिन लेवल बढ़ता है। इससे हमें तनाव में आराम मिलता है।
बेहतर होता है ब्लड सर्कुलेशन
सिर की मालिश मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। जब प्रेशर प्वाइंट्स को दबाया जाता है तो उस जगह ब्लड फ्लो तेज हो जाता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
सिरदर्द और माइग्रेन से दिलाए राहत
माइग्रेन के दर्द को रोकने और उसका इलाज करने के लिए दवाएं एक आम तरीका है, लेकिन कुछ शोध बताते हैं कि हेड मसाज कुछ लोगों के लिए मददगार हो सकती है। यदि आप सिरदर्द या माइग्रेन से पीडि़त हैं तो सिर की मालिश दर्द को कम कर सकती है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से अच्छी खबर है, जो माइग्रेन की दवाओं के दुष्प्रभाव से जूझ रहे हैं।
अनिद्रा करे दूर, आएगी अच्छी नींद
कई लोगों को यह शिकायत रहती है कि उन्हें रात भर नींद नहीं आती है। ऐसे में सिर की मालिश इस समस्या से निजात दिला सकती है। रात में सोने से पहले गर्म तेल की मालिश करने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है।
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
सिर की मालिश सिर्फ सिरदर्द में ही फायदेमंद नहीं है। ये हमारे इम्यून सिस्टम को भी सही रखती है। इससे इम्युनिटी बढ़ती है। सिर की मालिश से शरीर से टॉक्सिन्स रिलीज होते हैं और बीमारी के जोखिम को कम करते हैं। ऐसे में सिर की मालिश हमें जागरूक रखने में मदद करती है। यह याददाश्त को तेज करती है।


