राजनीति

मुंबई बैंक चुनाव में बीजेपी-एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच मुकाबले के आसार, कौन पड़ेगा भारी?

मुंबई: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के बीच मुंबई बैंक चुनाव में आमने सामने का मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस बैंक के पैनल में अभी बीजेपी एमएलसी प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड गुट का दबदबा है। ठाणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अब अपना फोकस मुंबई सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक पर कर लिया है। शिंदे सेना मुंबई बैंक चुनाव में उतरेगी। इसका चुनाव दिसंबर या जनवरी में होने की संभावना है।

मुंबई बैंक पर अभी प्रवीण दरेकर हावी

मुंबई बैंक पर अभी प्रवीण दरेकर हावी हैं। दरेकर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। साथ ही फडणवीस के दूसरे करीबी प्रसाद लाड भी मुंबई बैंक के डायरेक्टर हैं। 2021 के चुनाव में प्रवीण दरेकर के सहकार पैनल ने सभी 21 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि महायुति के दोनों प्रमुख दल यदि चुनाव में आमने सामने होते हैं तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। इसका असर प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड के गढ़ पर पड़ सकता है।

मुंबई बैंक पैनल चुनाव में कौन भारी?

कुछ ही समय पहले ठाणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक के चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपनी ताकत लगाकर अकेले पांच सीटें जीती थीं। तब कहा गया कि सांसद श्रीकांत शिंदे के कुशल रणनीति की वजह से शिंदे गुट को सफलता मिली है। वहीं मुंबई बैंक पैनल चुनाव में शिंदे गुट को काफी कड़ा मुकाबला मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button