खेलराष्ट्रीय

भारत ने 5-3 से जीता महामुकाबला, पाकिस्तान का सफर समाप्त

IND vs PAK 2026 FIH Hockey World Cup: भारत ने बुधवार (19 अगस्त) को नीदरलैंड्स के आम्सटलवेन स्टेडियम में 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के पूल-डी के मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया. भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के बीच 16 साल के लंबे इंतजार के बाद विश्व कप का मैच खेला गया. वर्ल्ड कप में दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2010 में दिल्ली की सरजमीं पर खेला गया था. उस मैच में टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी. अब विश्व कप में एक बार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंद दिया. इसके साथ टीम इंडिया अगले दौर में चली गई और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया. 

मैच में शुरुआत से ही भारत का दबदबा देखने को मिला. पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह (5वें मिनट पर) और अभिषेक (11वें मिनट पर) के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद दूसरा क्वार्टर दिलचस्प रहा, जहां दोनों टीम की तरफ से 2-2 गोल देखने को मिले. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत (21वें मिनट पर) और अभिषेक (24वें मिनट पर) ने गोल दोहराए. दूसरी तरफ, पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (22वें मिनट पर) और सूफियान खान (25वें मिनट पर) ने गोल किए. हन्नान ने टीम के लिए गोल का खाता खोला. मैच में कुल 4 ग्रीन कार्ड दिए गए. इसमें 2 ग्रीन कार्ड भारतीय खिलाड़ियों को और बाकी 2 पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिले. बाकी एक यलो कार्ड भारत के आदित्य अर्जुन को मिला. 

दो क्वार्टर पूरे होने के बाद टीम इंडिया के पास 4-2 की बढ़त मौजूद थी. आधा मैच हो चुका था, भारत आगे था. यहां से पाकिस्तान को जीत के लिए एक के बाद एक गोल दागने थे, लेकिन तीसरे क्वार्टर में इसके बिल्कुल उलट हुआ. यहां पाकिस्तान की तरफ से तो कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन भारत ने जरूर एक गोल दाग दिया. यह गोल हार्दिक सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर 35वें मिनट पर किया. तीन क्वार्टर के बाद टीम इंडिया के पास 5-3 की बढ़त हो गई थी. 

चौथे क्वॉर्टर में पाकिस्तान का गोल, हो चुकी थी देर 

चौथे यानी आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान की तरफ से तीसरा गोल देखने को मिला, जो शाहिद हन्नान ने 46वें मिनट पर दागा. लेकिन अब तक बहुत देर हो चुकी थी. यहां से मैच में पाकिस्तान के लिए सिर्फ औपचारिकताएं ही बची थीं. टीम के लिए मैच हाथ से निकल चुका था. 

अगले दौर में पहुंचा भारत, टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान 

इस जीत के साथ टीम इंडिया अगले दौर में पहुंच गई है. पूल में टीम इंडिया ने 3 में 2 मैच जीते और 6 प्वाइंट्स हासिल कर खुद को आगे बढ़ाया. दूसरी तरफ बाहर होने वाली पाकिस्तान को एक भी जीत नसीब नहीं हुई. टीम ने 3 में से 2 मैचों में हार का सामना किया और बाकी 1 ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस तरह खराब प्रदर्शन के साथ टीम आगे नहीं बढ़ सकी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button