मनोरंजन

मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में आई तेजी, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन


‘गदर 2’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सनी देओल की ‘जाट’ और फिर ‘बॉर्डर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था लेकिन एक्टर की लेटेस्ट रिलीज ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. हालांकि फिल्म की काफी तारीफ हो रही है बावजूद इसके इस पीरियड ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरो में दर्शकों के लिए तरसना पड़ रहा है.

 ओपनिंग वीकेंड तक को फिर भी इसने ठीक-ठाक कमाई की लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही ये पूरी तरह पस्त हो गई है. चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितनी कमाई की है?

‘बंटवारा 1947’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
अच्छी कहानी होने के बावजूद, ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों के बीच कोई खास बज क्रिएट नहीं कर पाई., लोगों के इतने ठंडे रिस्पॉन्स की सबसे बड़ी वजह सनी का अपनी पुरानी, ​​आक्रामक और हाईपर नेशनलिस्ट फिल्मी इमेलज को बदलना माना जा रहा है. उनकी इमेद में आया यह बदलाव उनके उन फैंस को पसंद नहीं आया है. हैरानी की बात यह है कि दर्शकों की कमी के कारण कई जगहों पर फिल्म के शो कैंसिल तक करने पड़े हैं. इसी के चलते ये फिल्म कमाई के लिए संघर्ष कर रही है.

  • बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ ने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी.
  • दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़ और चौथे दिन 2 करोड़ कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वे दिन यानी पहले मंगलवार को इसका कलेक्शन 2.15 करोड़ रुपये रहा.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 30.65 करोड़ रुपये हो गई है.

मंगलवार को सस्ती टिकट ऑफर का भी नहीं मिला खास फायदा
गौरतलह है कि मेकर्स ने ‘बंटवारा 1947’ की कमाई को बढ़ाने के लिए मंगलवार को सस्ती टिकट का ऑफर निकाला था. जिसमें 99 रुपये की टिकट खरीदकर फिल्म को सिनेमाघरो में देखा जा सकता था. हालांकि इस ऑफर का भी ‘बंटवारा 1947’  को कोई खास फायदा नहीं हुआ और इसकी कमाई में मंगलवार को भी मामूली तेजी ही देखी गई. ये बस 2.15 करोड़ ही कमा पाई. 

‘बंटवारा 1947’ क्या वसूल पाएगी लागत
‘बंटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक है. बता दें कि इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म रिलीज के 5 दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है. ऐसे में इसके लिए अपनी पूरी लागत निकाल पाना नामुमकिन है. यानी ये फिल्म अब फ्लॉप होने के कागार पर पहुंच चुकी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button