अन्य खबरेंमहाराष्ट्र

अगर ‘इडियट’ शब्द असंसदीय तो इस फिल्म को सेंसर ने मंजूर कैसे किया? राहुल गांधी को नोटिस पर संजय राउत ने BJP को घेरा

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के नेता और सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय से नोटिस मिलने पर बीजेपी को घेरा हैं। रविवार को संजय राउत ने मुंबई में कहा कि अब उन्हें क्यों नोटिस भेजा गया है? उन्होंने किसी को ‘इडियट’ कहा, क्या ‘इडियट’ कहना कोई असंसदीय शब्द है? हमारे गृह मंत्री, जिसने जंतर-मंतर पर छोटे बच्चों के खिलाफ पैलेट गन चलवाई, आंसू गैस छोड़े, कील वाली लाठियों से उन्हें मारा, यदि वे संसद में नहीं आते हैं और जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें आप क्या कहेंगे?

आमिर खान की फिल्म का किया जिक्र

संजय राउत ने कहा कि आमिर खान की एक फिल्म भी आई थी, ‘3 इडियट’। उसे बहुत से पुरस्कार मिले हैं। अगर ‘इडियट’ शब्द असंसदीय है तो इस फिल्म को सेंसर ने मंजूर कैसे किया? गौरतलब हो कि राहुल गांधी के इडियट कहने पर संसद में काफी हंगामा हुआ था। गौरतलब हो कि लोकसभा सचिवालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के मामले में नोटिस जारी कर 28 अगस्त, 2026 तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

क्या है यह पूरा विवाद

यह मामला लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित “असंसदीय और अपमानजनक” टिप्पणियों से जुड़ा है। चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर ‘इडियट’ (Idiot) और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिस पर सत्तापक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी और बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था।

किसने दर्ज कराई है शिकायत

लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव एच. राम प्रकाश द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार यह कार्रवाई बीजेपी के दो सांसदों की शिकायतों पर की गई है। बीजेपी सांसद सांसद संजय जायसवाल और अनुराग ठाकुर ने 29 जुलाई, 2026 को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर राहुल गांधी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की थी। सांसद अनुराग ठाकुर जुलाई, 2026 को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।

राहुल गांधी पर क्या है आरोप

शिकायत में आरोप है कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने से पहले नियम 353 के तहत आवश्यक अग्रिम सूचना नहीं दी थी। राहुल गांधी का जवाब आने के बाद इसे लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद लोकसभा की विशेषाधिकार समिति इन शिकायतों और उनके जवाब की जांच कर आगे की कार्रवाई तय करेगी, हालांकि राहुल गांधी ने विवाद होने पर कहा था कि उन्होंने अपने भाषण में किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया है। ऐसे में इस क्यों गृह मंत्री से जोड़ा जा रहा है। इस मुद्दे पर संसद में बहुत हंगामा हुआ था। राहुल गांधी नहीं बाेल पाए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button