खेल
बीसीसीआई में पहली बार बनेगा डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद, वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है जिम्मेदारी

एजेंसियां— मुंबई, बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट के पूरे सिस्टम को एक साथ जोडऩे की तैयारी में है। बोर्ड पहली बार डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद बनाने जा रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट दो साल बढ़ाने की तैयारी है। नई भूमिका में लक्ष्मण जूनियर क्रिकेट से लेकर सीनियर टीम तक के बीच तालमेल देखेंगे।
खिलाडिय़ों के रिहैब, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति के साथ मेन्स और वूमंस क्रिकेट की निगरानी भी करेंगे। बीसीसीआई में अभी सीनियर टीम, चयन समिति, सीओई और एज-ग्रुप क्रिकेट अलग-अलग स्तर पर काम करते हैं। डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद इन सभी के बीच तालमेल बनाने के लिए होगा।



