वाह! क्या खूबसूरत वीडियो है, इंसानों का इतना सम्मान? सर झुकाकर अभिवादन करती हैं हिरन!

इंसानों के साथ आपने कई जानवरों को तालमेल बनाते देखा है, कुत्ते, बिल्ली, हाथी, घोड़े, जैसे जानवरों की सूची लंबी हो सकती है. पर क्या इस सूची में ऐसा जानवर भी है जिन्हें कभी पाला नहीं जाता या पाला नहीं जा सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी हिरण भी ऐसे जानवर हो सकते हैं इंसानों से तालमेल बनाते हैं. इसकी एक मिसाल एक वायरल वीडियो में देखा जा रही है जिसमें हिरण एक महिला का अभिवादन करती दिख रही हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर गिए गए इस वीडियो में एक युवती पहले एक हिरण के पास आती है और झुक कर जापानी अंदाज में उसका अभिवादन करती है. जवाब में हिरण भी उसी तरह से उसका अभिवादन करती दिखती है. इसके बाद वह हिरण को कुछ खिलाती है. तभी एक और हिरण आती है. इसका भी यह युवती उसी तरह से अभिवादन करती है, और यह हिरण भी उसका अभिवादन करती है. युवती उसे भी खिलाती है और फिर खुश हो कर वहां से चली जाती है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में इस लड़की ने कैप्शन में लिखा है कि वह वापस जाकर उन्हें फिर से देखना चाहती है. यह वीड़ियो इंस्टाग्राम पर hanamifroom नाम के अकाउंट से शयर किया गया है. इसे अब तक 3.6 मिलियन (36 लाख) लोग देख चुके हैं और 4 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.



