राष्ट्रीय

सरकार ने 1 साल के लिए बढ़ाया ED डायरेक्टर का कार्यकाल

प्रवर्तन निदेशालय(ED) के डायरेक्ट राहुल नवीन को केंद्र सरकार की ओर से एक्सटेंशन मिल गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की ओर से रविवार (09 अगस्त 2026) को राहुल नवीन के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी गई। राहुल नवीन का कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा था, लेकिन सरकार ने इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2027 तक है। राहुल नवीन अगस्त 2024 में ईडी के पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किए गए थे।

1993 बैच के IRS अफसर हैं राहुल नवीन

केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने 31 जुलाई, 2027 को उनके तय रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है। इनकम टैक्स कैडर के 1993 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर राहुल नवीन को 14 अगस्त 2024 को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के फुल-टाइम चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया था।

क्या कहता है नियम?

ईडी निदेशक के कार्यकाल को एक्सटैंड किए जाने को लेकर नियम ये कहता है कि किसी ऑफिसर को शुरुआती दो साल के कार्यकाल के लिए ED डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किए जाने के बाद तीन बार 1-1 साल का एक्सटेंशन दिया जा सकता है। राहुल नवीन को यह पहला एक्सटेंशन है। सरकार अभी उन्हें इसी तरह 2 एक्सटेंशन और दे सकती है।

कौन हैं राहुल नवीन?

बिहार के रहने वाले राहुल नवीन 1993 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं। उनका एकेडमिक बैकग्राउंड बहुत अच्छा है। उन्होंने IIT कानपुर से B.Tech और M.Tech किया है। इसके अलावा स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, मेलबर्न से MBA किया है।

इनकम टैक्स विभाग में 30 साल से अधिक का अनुभव

नवीन को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करने का 30 साल से अधिक का अनुभव है। उन्हें इंटरनेशनल टैक्सेशन का एक्सपर्ट माना जाता है। 2004 से 2008 तक वह मुंबई में इंटरनेशनल टैक्सेशन डायरेक्टरेट में पोस्टेड थे, जहां उन्होंने भारत में अंडरलाइंग एसेट्स से जुड़े कई ऑफशोर ट्रांजैक्शन पर टैक्स डिमांड बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

नवंबर 2015 से नवंबर 2017 तक ट्रांसफर प्राइसिंग के कमिश्नर के तौर पर काम किया, जहां उन्होंने इनटैंजिबल्स, कॉस्ट कंट्रीब्यूशन अरेंजमेंट्स, रॉयल्टी पेमेंट्स, इनबाउंड और आउटबाउंड लोन्स, कमोडिटी ट्रांज़ैक्शन्स और दूसरे मामलों से जुड़े ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट्स को सुपरवाइज किया।

राहुल नवीन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) में दो बार काम किया है। जुलाई 2000 से अप्रैल 2004 तक टैक्स पॉलिसी डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर और बाद में अप्रैल 2011 से नवंबर 2015 तक फॉरेन टैक्स एंड टैक्स रिसर्च डिवीज़न में डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने काम किया है।

उन्हें नवंबर 2020 में ED में स्पेशल डायरेक्टर (HQ) अपॉइंट किया गया, जहां उन्होंने देश भर में मनी लॉन्ड्रिंग इन्वेस्टिगेशन को कोऑर्डिनेट करने, इंटरनेशनल कोऑपरेशन और ट्रीटी-बेस्ड एसेट रिकवरी की देखरेख करने के साथ-साथ एडमिनिस्ट्रेटिव, एस्टैब्लिशमेंट और विजिलेंस फंक्शन में अहम रोल निभाया। नवीन ने 15 सितंबर, 2023 को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के डायरेक्टर (इन-चार्ज) का चार्ज संभाला और 14 अगस्त, 2024 को उन्हें डायरेक्टर ऑफ़ एनफोर्समेंट अपॉइंट किया गया।

बिहार की खगड़िया पुलिस ने एक ऐसे फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का ‘अंडरकवर एजेंट’ बताकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button