व्यापार

सक्सेस मंत्र ; नियम नंबर 1: कभी पैसा ना गंवाएं। नियम नंबर 2: कभी भी नियम नंबर 1 को ना भूलें

नई दिल्ली: शेयर बाजार की दुनिया में ओमाहा का जादूगर (Oracle of Omaha) के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक और कारोबारी वॉरेन बफे (Warren Buffett) वैश्विक वित्त और परोपकार की दुनिया में एक मिसाल हैं। 95 वर्ष की आयु में भी वे अपनी अनुशासित निवेश रणनीति, सादगी और अरबों डॉलर के दान के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

वॉरेन बफे बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के चेयरमैन हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी होल्डिंग कंपनियों में से एक है। बफे के नेतृत्व में इस कंपनी ने बीमा कंपनी गायको (Geico), बैटरी निर्माता ड्यूरासेल (Duracell) और प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन डेयरी क्वीन (Dairy Queen) जैसी दर्जनों प्रमुख कंपनियों का अधिग्रहण किया। दशकों तक सीईओ (CEO) के रूप में कंपनी की कमान संभालने के बाद, उन्होंने 2025 के अंत में सीईओ पद से सेवानिवृत्त होने की घोषणा की, जिसके बाद ग्रेग एबेल ने यह जिम्मेदारी संभाली।

दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल

एक अमेरिकी सांसद के बेटे वॉरेन बफे का जन्म नेब्रास्का के ओमाहा में हुआ था। उनका वित्तीय कौशल बेहद कम उम्र में ही सामने आ गया था। उन्होंने 11 साल की उम्र में अपना पहला शेयर खरीदा था। यही नहीं, 13 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली कमाई पर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल कर दिया था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक वॉरेन बफे की कुल नेटवर्थ 145 अरब डॉलर है। इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं। जानें वॉरेन बफे की सफलता के 10 सक्सेस मंत्र:

1. कीमत (Price) वह है जो आप चुकाते हैं, और मूल्य (Value) वह है जो आपको मिलता है।

2. यदि आप किसी शेयर को 10 साल तक रखने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उसे 10 मिनट के लिए भी रखने के बारे में मत सोचिए।

3. मैं कभी शेयर बाजार से तुरंत पैसा बनाने की कोशिश नहीं करता। मैं इस उम्मीद पर शेयर खरीदता हूं कि अगर बाजार अगले ही दिन 5 साल के लिए बंद भी हो जाए, तो भी मुझे कोई फर्क न पड़े।

4. किसी औसत कंपनी को बहुत सस्ती कीमत पर खरीदने से कहीं बेहतर है कि एक शानदार कंपनी को उचित कीमत पर खरीदा जाए।

5. सफल लोगों और अत्यधिक सफल लोगों में यही अंतर होता है कि अत्यधिक सफल लोग लगभग हर चीज को ‘ना’ कहते हैं।

6. चाहे प्रतिभा या प्रयास कितने भी बड़े क्यों न हों, कुछ चीजों में समय लगता ही है। आप 9 गर्भवती महिलाओं को लाकर एक महीने में बच्चा पैदा नहीं कर सकते।

7. नियम नंबर 1: कभी पैसा ना गंवाएं। नियम नंबर 2: कभी भी नियम नंबर 1 को ना भूलें।

8. व्यापार की दुनिया में सबसे सफल लोग वही हैं जो वह काम कर रहे हैं जिससे वे प्यार करते हैं।

9. बहुत सारा पैसा होना अच्छी बात है, लेकिन आप उसे हमेशा अपने पास जमा करके नहीं रखना चाहेंगे। मैं चीजें खरीदने और उसका इस्तेमाल करने को ज्यादा पसंद करता हूं। वरना यह कुछ-कुछ ऐसा है जैसे बुढ़ापे के लिए सेक्स बचाकर रखना।

10. जब दूसरे लोग लालची हो रहे हों तो डरे रहें और जब दूसरे लोग डर रहे हों तो लालची बन जाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button