तकनीकी

JioHome के नए 3-in-1 पैक्स लॉन्च, एक ही प्लान में मिलेगा Wi-Fi, TV और OTT का मजा, अब अलग-अलग रिचार्ज का झंझट खत्म!

Jio Affordable Plans: ​लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी जियो ने नए 3-इन-1 जियोहोम पैक लॉन्च किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति महीना है। इन प्लान को थ्री-इन-वन पैक इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इन प्लान के जरिए यूजर्स को एक ही पैक में वाई-फाई, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म तीनों का मजा मिल रहा है। ये नए पैक जियो यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें सिर्फ वाई-फाई या सिर्फ टीवी की सुविधा मिल रही है। आइये, इन सभी प्लान्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।​

io ने TV, OTT और Wi-Fi के लिए तीन नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं, जिनसे यूजर्स अपनी जरूरतों के हिसाब से सब्सक्रिप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। इन प्लान के जरिए जियो तीन तरह के यूजर्स पर ध्यान दे रहा है। एक वो जो सिर्फ TV और बहुत सारे चैनल चाहते हैं। दूसरे वो जिन्हें TV चैनल और इंटरनेट दोनों चाहिए और तीसरे ऐसे यूजर्स जो एक ही पैक में TV चैनल, Wi-Fi और OTT एक्सेस वाला ऑल-राउंड सॉल्यूशन चाहते हैं।

3-in-1 सर्विस पैक्स (WiFi + TV + OTTs)

  • यह कैटेगरी उन लोगों के लिए है, जिन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट, लाइव टीवी और ओटीटी ऐप्स का कॉम्बिनेशन एक साथ चाहिए।
  • इसमें पहला प्लान 100 Mbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी कुल कीमत 2,122 रुपये है और इसमें 2 महीने पर 1 महीना फ्री (2+1 Months) मिलता है। यानी इसका एक महीने का खर्च 707 रुपये प्रति महीना पड़ता है।
  • दूसरा प्लान 30 Mbps स्पीड का है, जिसकी कीमत 2,222 रुपये है और इसमें 3 महीने के साथ 1 महीना फ्री मिल रहा है, जिससे इस प्लान की मंथली कीमत 555 प्रति महीना है। इन दोनों ही प्लांस में यूजर्स को 1000+ लाइव टीवी चैनल्स और 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • इंटरनेट से लेकर JioHotstar तक, मिल रही कई सुविधाएं

    इन प्लान्स में Jio के फाइबर-डिलीवर्ड लाइव कनेक्शन के साथ हाई-स्पीड Wi-Fi और 1000 से ज्यादा लाइव चैनल और Sun NXT, Zee5, Sony Live और JioHotstar जैसे 12 से ज्यादा बड़े OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। नए यूजर्स के लिए, मेंटेनेंस और इंस्टॉलेशन के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विस भी उपलब्ध है।
  • यह पैक खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो केवल टीवी कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं।
  • 2,000 की कीमत वाले इस प्लान की वैलिडिटी 5 महीने की है, जिसका एक महीने का खर्च 400 है। इसमें ग्राहकों को 1000+ लाइव टीवी चैनल्स मिलते हैं, जिनमें 200+ HD चैनल्स और 15 से ज्यादा रीजनल भाषाएं शामिल हैं।
  • इसी कैटेगरी में एक छोटा 1,000 वाला पैक भी उपलब्ध है, जो 2 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि, इसके साथ 200 रुपये की सेट-अप फीस भी लगेगी और बदले में 200 रुपये का वैल्यू बैक दिया जाएगा।
  • केवल इंटरनेट कनेक्शन चाहने वाले यूजर्स के लिए इस कैटेगरी में दो स्पीड वाले पैक दिए गए हैं।
  • पहला प्लान 100 Mbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी 5 महीने की कीमत 3,000 रुपये यानी 600 रुपये प्रति महीना है। इसमें 1500 रुपये में 2 महीने का ऑप्शन भी है, जिसमें 300 रुपये सेट-अप फीस और 300 वैल्यू बैक मिलता है।
  • वहीं, दूसरा प्लान 30 Mbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी 5 महीने की कीमत 2,200 यानी 450 प्रति महीना पड़ती है। इसका 1,100 में 2 महीने वाला पैक भी उपलब्ध है, जिस पर 200 सेट-अप फीस और 200 वैल्यू बैक दिया जाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button