अंतर्राष्ट्रीय

हमास हथियार डालने के लिए तैयार लेकिन इजरायल चुप, गाजा पट्टी में जारी खूनी जंग के बीच आखिर चल क्या रहा ?

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पहल वाली शांति योजना के अनुसार हमास कुछ शर्तों के साथ हथियार डालने के लिए तैयार हो गया है लेकिन इजरायल ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ट्रंप ने कहा है कि हमास के हथियार डालने के लिए तैयार होने से क्षेत्रीय शांति के लिए उनकी योजना ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंच गई है। दावा किया कि हमास के निर्णय से इजरायल बहुत खुश है।

शांति योजना के द्वितीय चरण को लागू करने के लिए पिछले कई दिनों से मिस्र की राजधानी काहिरा में मध्यस्थों और हमास प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही थी। वार्ता के बीच गाजा पर इजरायल के हमलों में दो बच्चों समेत छह लोग मारे गए हैं।

ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा है कि हमास संपूर्ण निशस्त्रीकरण के लिए तैयार हो गया है। फलस्तीनी संगठन के हथियार छोड़ने की प्रक्रिया चरणबद्ध होगी। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनेगा।

हमास के हथियार छोड़ने के साथ ही गाजा में सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी चलेगी। फिलहाल वहां पर हमास सत्ता पर काबिज है। सत्ता का हस्तांतरण किसी फलस्तीनी संगठन को होगा।

इस बीच हमास की ओर से वार्ता कर रहे दल के सदस्य गाजी हमाद ने स्पष्ट किया है कि हथियार छोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इजरायली सेना को गाजा पट्टी से हटना होगा, हमले बंद करने होंगे और गाजा को आने वाली मानवीय सहायता के रास्ते से बाधाएं हटानी होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button