उत्तरप्रदेश

नोएडा, मानेसर और दिल्ली में मजदूर हिंसा के लिए हुई थी विदेशी फंडिंग! पुलिस जांच में मनी ट्रेल से जुड़े कई लिंक आए सामने

लखनऊ : नोएडा, मानेसर और दिल्ली में मार्च-अप्रैल में हुए श्रमिकों के बवाल को बड़े पैमाने पर विदेशों से फंडिंग होने का दावा किया जा रहा है। एक दर्जन से ज्यादा देशों से पैसे हवाला के जरिए साजिशकर्ताओं और भीड़ को उकसाने वालों के खातों तक पहुंचने के सुराग मिले हैं।

नोएडा कमिश्ररेट पुलिस की विवेचना में फंडिंग को लेकर मनी ट्रेल से जुड़े कई अहम महत्वपूर्ण लिंक सामने आए हैं। जेएनयू के पूर्व छात्र समेत एक महिला एक्टिविस्ट की भूमिका सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

हवाला के जरिए आरोपियों तक पहुंची रकम

नोएडा कमिश्ररेट पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वॉन्टेड और पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों की गहनता से जांच में एक दर्जन से ज्यादा देशों से विभिन्न कंपनियों के जरिए रकम भेजी गई है। इनमें से कई शैल कंपनियां भी शामिल है। नोएडा पुलिस इन कंपनियों से जुड़ी मनी ट्रेल को खंगाल रही है।

पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र को किया वॉन्टेड

नोएडा पुलिस ने विवेचना के दौरान जेएनयू के एक पूर्व छात्र प्रेरित लोढ़ा और उसकी सहयोगी प्रियम्वदा को वॉन्टेड किया है। ये दोनों ही मानेसर, नोएडा और दिल्ली के बवाल के दौरान मौके पर मौजूद रहे थे। दोनों के पकड़े गए आरोपियों के साथ भी कनेक्शन सामने आए हैं। इन दोनों के खातों में हुए कई ट्रांजेक्शन संदिग्ध है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन में भी मौजूद रहे आरोपी

मजदूर हिंसा के कई वॉन्टेड जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान भी मौजूद रहे। अब इस बात की पड़ताल की जा रही है कि जंतर-मंतर में हिंसा को उकसाने में कहीं इन लोगों की भी भूमिका तो नहीं थी। नोएडा हिंसा में जिस छात्र संगठन दिशा का नाम सामने आया था, उसके द्वारा अपने सोशल मीडिया पेजों पर बड़े पैमाने पर जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो, फोटो पोस्ट किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button