महाराष्ट्र

NEET रीएग्जाम में 11 नंबर से चूकी, अहिल्यानगर की अंकिता सांगले ने कर लीआत्महत्या, महाराष्ट्र में गरमाया मुद्दा

नासिक : NEET को लेकर चल रही विवाद के बीच महाराष्ट्र से एक और हिला देनेवाली खबर आई है। यहां अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका NEET की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वह छोटे से गांव जलालपुर की रहने वाली थी। 19 साल की की इस लड़की ने आत्महत्या से पहले एक नोट लिखकर छोड़ा है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर मिले नोट में छात्रा ने NEET की दोबारा परीक्षा के नतीजों से निराशा का जिक्र किया है।

कर्जत पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर हनुमान गायकवाड़ ने TOI को बताया कि घटना के समय अंकिता घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता और बड़ा भाई आषाढ़ी एकादशी के लिए पंढरपुर गए हुए थे। शाम करीब 5:30 बजे, पास में रहने वाले रिश्तेदारों ने घर जाकर देखा तो वह छत के पंखे से लटकी हुई मिली।

नीट की दोबारा परीक्षा में आए मार्क्स को लेकर थी परेशान

पुलिस ने मृतका की पहचान अंकिता सांगले के तौर पर की है, जो ऑनलाइन कोचिंग क्लास के ज़रिए NEET की तैयारी कर रही थी। गायकवाड़ ने बताया कि घर से एक नोट मिला है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसे छात्रा ने ही लिखा था। गायकवाड़ ने आगे बताया कि नोट में लिखा था कि वह यह कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि वह NEET की दोबारा परीक्षा में अपने प्रदर्शन से निराश थी।

11 मार्क्स से रह गया कटऑफ

पुलिस ने कहा कि अंकिता ने अपने सुइसाइड नोट में अपने माता-पिता और भाई से माफी भी मांगी। लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। उसने खुद को एक औसत छात्रा बताया। गायकवाड़ ने कहा कि अंकिता ने दोबारा परीक्षा में 166 अंक हासिल किए थे, जबकि कट-ऑफ 177 था। कर्जत पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

मैं डिप्रेशन में चली गई हूं क्योंकि मुझे NEET में उम्मीद के मुताबिक मार्क्स नहीं मिले और डॉक्टर बनने का मेरा सपना अधूरा रह गया। प्लीज़, मेरी मौत के लिए मेरे माता-पिता या भाई को ज़िम्मेदार न ठहराएं।

अंकिता सांगले

रोहित पवार ने जताया दुख

इस घटना पर दुख जताते हुए NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने X पर पोस्ट किया कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के सफल होने के बीच ही एक बेहद दुखद खबर सुनने को मिली। NEET से जुड़ी गड़बड़ियों के बीच आत्मविश्वास खोने के बाद, कर्जत के जलालपुर की छात्रा अंकिता ने अपनी जान दे दी। हम उसके परिवार के दुख में शामिल हैं। अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि।

पवार ने छात्रों से अपील की कि वे असफलता के बाद उम्मीद न छोड़ें। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के बारे में सोचें। सफलता के लिए संघर्ष का कोई विकल्प नहीं है। आप सभी में काबिलियत है, और अगर आप कोशिश करें, तो कोई भी आपको सफल होने से नहीं रोक सकता, यह कभी न भूलें।

नीट विवाद के बीच हुई घटना

यह घटना NEET से जुड़ी एक और दुखद घटना के कुछ हफ़्ते बाद हुई है। 20 जून को, नासिक के निफाड तालुका के करंजी गांव के 21 वर्षीय यश गोसावी ने NEET की दोबारा परीक्षा से एक दिन पहले कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों ने बताया कि पेपर लीक होने और उसके बाद दोबारा परीक्षा होने की खबर से परेशान होने से पहले, उन्हें MBBS में सीट मिलने का पूरा भरोसा था। उनके बड़े भाई अनिकेत उन छात्रों में शामिल थे जो दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button