छत्तीसगढ़

कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की नई कार्यकारिणी गठित, देशभर के 100 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट शामिल

रायपुर. कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के छतीसगढ़ चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है. नई टीम ने छत्तीसगढ़ इंटरवेंशन काउंसिल में अपना पदभार सम्भाला. इसमें डॉ एसएस मोहंती ने प्रेसिडेंट और डॉ निखिल मोतीरमानी ने सेक्रेटरी ऑफ़ एसोसिएशन की शपथ ली. छत्तीसगढ़ इंटरवेंशन काउंसिल की दो दिन की कार्यशाला में दूसरे दिन भारत के कई प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट शामिल हुए.

एक निजी होटल में आयोजित हुई इस कार्यशाला में सभी प्रदेश के डॉक्टर को नई तकनीकों की जानकारी मिली. दिल्ली, भोपाल से आय प्रसिद्ध डॉक्टर छत्तीसगढ़ प्रदेश में हृदय रोग में चल रहे उपचार और आधुनिक तकनीक का इस्तमाल देख काफ़ी खुश हुए. इसमें दिल्ली से डॉ मोहन भार्गव, भोपाल से डॉ आर के सिंह और डॉ मनोरिया, नागपुर से डॉ देशपांडे और डॉ पठान ने अपनी प्रस्तुति पेश की.

 इस कार्यशाला का आयोजन डॉ जावेद अली ख़ान और डॉ स्मित श्रीवास्तव द्वारा किया गया. प्रदेश से डॉ सूर्यवंशी, डॉ सामल, डॉ रत्नानी, डॉ बख्शी, डॉ स्नेहिल , डॉ मनोज और बाक़ी सभी डॉक्टर्स शामिल हुए. प्रदेश से क़रीब 100 डॉक्टरों ने इसमें शिरकत कर अपने तकनीकों और आधुनिक हृदय रोग इलाज की जानकारियां साझा की.

  नयी तकनीकों के उपयोग से यह फ़ायदे हमारी छत्तीसगढ़ की जानता यही पे हर तरह के जटिल इलाज का लाभ उठा सकती है .

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button