राष्ट्रीय

बिहार की मैथिली ठाकुर समेत 6 नेताओं को बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम में मिली जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

BJP Yuva Morcha: बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया गया. इस टीम में बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर समेत 6 नेताओं को शामिल किया गया है. भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष की ओर से नियुक्त किए गए नामों की लिस्ट जारी की गई.

BJP Yuva Morcha: बिहार के अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर समेत 6 नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम बनाई गई है. इसकी घोषणा भी कर दी गई है. इस टीम में बिहार की मैथिली ठाकुर और विनीत कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है.

नितिन नवीन ने दिया था आदेश

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आदेश दिया था. इसके बाद ही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य कई पदों पर नियुक्तियां की गईं. इसमें बिहार, यूपी, झारखंड समेत अन्य राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है. नई टीम में नियुक्त किए गए सदस्यों की लिस्ट भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी की ओर से जारी की गई.

नई नियुक्तियों को लेकर कही थी ये बात

हेमांग जोशी ने पदाधिकारियों की लिस्ट को जारी करते हुए कहा था, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर सदस्यों को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. इन्हें अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि नई नियुक्तियां तत्काल ही प्रभाव से लागू होंगी.

बिहार ने ये नेता भी टीम में शामिल

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम में मैथिली ठाकुर और विनीत कुशवाहा के अलावा बिहार के राज राजेंद्र सिंह का भी नाम है. इन्हें बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही बिहार के ही राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. बिहार के हिमांशु यादव को बीजेपी युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि मानवेंद्र चौहान को BJYM का राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है.

अन्य राज्यों के नेताओं के नाम भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 7 राष्ट्रीय मंत्री और 3 राष्ट्रीय महामंत्री को नियुक्त किया गया है. बिहार के नेताओं के अलावा दूसरे राज्यों के नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई. उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. जबकि झारखंड के अमन यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया. इसी तरह यूपी, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के नेता भी शामिल हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button