छत्तीसगढ़

सर्प दंश मामले के बाद निगम आयुक्त ने स्वीमिंग पूल संचालन पर रोक लगाई

जगदलपुर। जिला मुख्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस तरणताल में उगी घास को संचालक ने नहीं कटवाया, इसमें पलने वाले सांप ने दो दिन पहले बच्ची को डस लिया था। वहीं बच्ची की मां कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। तरणताल संचालक पर बच्ची की जान के खतरे का मामला थाने में दर्ज करवाने के लिए पीडि़ता की मां शिकायत दर्ज करवाने जा रही है।
हादसे की सूचना पर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम की एक टीम को जांच के लिए भेजा था। साथ ही तरणताल को संचालक को नोटिस देकर जवाब भी मांगा था, जिसका जवाब भी संतुष्टि वाला नहीं मिला। सुरक्षा में कई चूक पाये जाने के बाद निगम आयुक्त ने स्वीमिंग पूल के संचालन पर रोक लगा दी है। निगम आयुक्त के आदेश में कहा है कि संचलक ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। बच्ची के इलाज की भी व्यवस्था नहीं की। वही इस हादसे की जानकारी ठेकेदार ने निगम को नहीं दी। वही नोटिस का संतोषप्रद जवाब भी नहीं दिया, जिसके परिणाम स्वरूप चार महीनों के लिए स्वीमिंग पूल बंद कर रहे हैं। सुरक्षा के उपाय दुरुस्त होने के बाद ही इसे खोला जाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button