मध्यप्रदेश

बेटी की बर्थडे के बहाने बुलाकर नाबालिग से कॉन्स्टेबल ने किया रेप, दूसरा पुलिसकर्मी देता रहा पहरा

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पुलिस महकमे को एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई हैं। बेटी की बर्थडे पार्टी में ले जाने के बहाने एक कॉन्स्टेबल ने 17 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया है। इस दौरान दूसरा कान्स्टेबल और उसका चार साल का बेटा पहरा देता रहा है। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दोनों कॉन्स्टेबल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

दरअसल, भोपाल के जहांगीराबाद थाने में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्वालियर और धार स्थित विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ हैं। इनके खिलाफ पहले कमला नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी.

22 जुलाई की शाम बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया

पीड़िता की एफआईआर के अनुसार धार में पदस्थ कॉन्स्टेबल संतोष सेन ने 22 जुलाई की शाम छह बजे पीड़िता को लाल परेड मैदान के पास बुलाया। उसने कहा था कि बेटी का बर्थडे है। उसके फोन पर पीड़िता करीब शाम साढ़े छह बजे वहां पर पहुंची तो संतोष सेन और उसका साथी जितेंद्र राजपूत खड़ा था। जितेंद्र राजपूत ग्वालियर में पोस्टेड है।

कार से ले गए साथ

दोनों पीड़िता को अपने साथ कार में ले गए। इस दौरान आरोपी संतोष सेन का मासूम बेटा भी कार में मौजूद था। बर्थडे के बहाने आरोपी एमपी नगर के प्रगति पेट्रोल पंप स्थित एक मकान में पीड़िता को ले गए।

सीढ़ी पर कॉन्स्टेबल और उसका बेटा देता रहा पहरा

इस दौरान आरोपी संतोष सेन पीड़िता को कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। दूसरा आरोपी जितेंद्र राजपूत और उसका बेटा सीढ़ी पर बैठकर पहरा देता रहा। घटना के बाद रात आठ बजे आरोपियों ने पीड़िता को शाही दरबार के पास छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई है।

दोनों गिरफ्तार

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ अपहरण, रेप, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button