उत्तरप्रदेश

अस्पताल खोलने के नाम पर डॉक्टर दंपति ने की थी 39 लाख की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सहारनपुर में अस्पताल खोलने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।

अस्पताल खोलने के नाम पर 39 लाख की ठगी

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले श्यामलाल ने 22 अगस्त 2025 को थाना मिर्जापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि डॉ. नितिन, उसकी पत्नी अन्नू और उनके साथी मागेराम ने मिर्जापुर क्षेत्र में अस्पताल खोलने का सपना दिखाकर उन्हें साझेदार बनाया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी कर पीड़ित से 39,15,829 रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद डॉक्टर दंपति ने न तो अस्पातल शुरू किया और न ही पैसे वापस किए।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर थाना मिर्जापुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीनियर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुख्य आरोपी ड़ॉ. नितिन को स्पोर्ट्स कॉलेज टोवाला के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी पत्नी अन्नू को बादशाहीबाग बस स्टैंड के पास से दबोच लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है केस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी डॉ. नितिन के खिलाफ शामली जिले के कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी देने का एक आपराधिक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button