छत्तीसगढ़

CG Cabinet : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर अंतिम मुहर लगा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में आगामी मानसून सत्र के लिए सरकार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा के साथ-साथ विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा प्रशासनिक और वित्तीय मामलों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं।

सरकार विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों और प्रश्नों को लेकर भी अपनी रणनीति तैयार करेगी। इसी उद्देश्य से विभागों की तैयारियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में सरकार कई अहम विधेयकों और जनहित से जुड़े विषयों को सदन में प्रस्तुत कर सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button