उत्तरप्रदेश

अमरोहा हाईवे पर अलग-अलग 2 बाइकों पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत 

Amroha News: उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे-51 पर मंडी धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई भीषण सड़क दुर्घटना में अलग-अलग 2 बाइकों पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि इसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

धमाके की आवाज सुन दौड़े लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर आसपास के लोग लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत मामले की जानकारी मंडी धनौरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मंडी धनौरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शवों को कब्जे में लेकर CHC भेजा
पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पंचनामा भरकर उन्हें फिलहाल नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवा दिया है। पुलिस मोटरसाइकिलों के नंबर से मृतकों की शिनाख्त व उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button