व्यापार

OPEC से निकलते ही सरपट भागा UAE का क्रूड प्रोडक्शन, भारत में पेट्रोल-डीजल का क्या हाल

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) के बीच ही एक बड़ी घटना हुई थी। संयुक्त अरब अमरीरात (UAE) ने क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट करने वाले देशों के संगठन OPEC से किनारा कर लिया था। ओपेक से निकलने के बाद यूएई ने क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन (Crude Oil Production) इतना बढ़ाया कि छह साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बावजूद आज सुबह इंटरनेशनल क्रूड मार्केट खुलते वक्त कच्चा तेल थोड़ा तेज दिखा। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी कंपनियों ने मंगलवार, 7 जुलाई 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मई 2026 में 4 बार बढ़े हैं दाम

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां (Oil PSUs) इस साल मई में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहरपेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटरडीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36
रांची105.26100.49
भोपाल114.5799.64

क्रूड ऑयल थोड़ा तेज

आपको याद ही होगा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच बीते एक मई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ओपेक की सदस्यता त्याग दी थी। इस बीच भले ही होर्मुज स्ट्रेट में आवागमन बाधित था, लेकिन वह कच्चे तेल का उत्पादन लगातार बढ़ा रहा था। अब खबर आई है कि उसने बीते जून में हर रोज 3.8 million barrels क्रूड का प्रोडक्शन किया। यह उसका बीते छह साल का उच्चतम स्तर था। हालांकि, इसके बावजूद मंगलवार की सुबह इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में कच्चा तेल थोड़ा तेज दिखा। स्टेंडर्ड माने जाने वाला Brent Crude 0.39% या 0.28 डॉलर तेज होते हुए 72.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था। अमेरिकी WTI Crude का भाव भी 0.44 फीसदी या 0.30 डॉलर प्रति बैरल तेज हो कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button