उत्तरप्रदेश

UP में धर्मांतरण पर ताबड़तोड़ एक्शन: छापेमारी में पकड़े गए 12 लोग

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में हिंदुओं को लालच देकर ईसाई बनाने की कोशिश करने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में पुलिस ने कुछ हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर शनिवार को एक स्थान पर छापा मारा, जहां सभा आयोजित की जा रही थी। इस सभा में लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में दाखिल कराने की कोशिश करने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 3 डायरी, 3 धार्मिक किताबें और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। 

कुमार ने बताया कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 की सुसंगत धाराओं के तहत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से 12 को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सभा के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले 2 लोग राशिद और मोनिस फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य घटना में पुलिस ने शनिवार को जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलात गांव में हिंदुओं का इस्लाम में धर्मांतरण कराने के आरोप में मदरसा दारुल उलूम रहीमा के प्रभारी मौलाना हिफ्जुर्रहमान और उसके बेटे जुबैर अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार वे मुजफ्फरनगर जिले के फुलात गांव में हिंदुओं का इस्लाम में धर्मांतरण कराने में सक्रिय पाए गए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button