उत्तरप्रदेश

होटल में खाकी वर्दी में कर रहे थे शराब पार्टी, दो दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर

हापुड़: यूपी के हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की वर्दी में शराब पीने के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दो दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात दो दरोगा गौरव कुमार, अजय कुमार और एक सिपाही गोपाल चौधरी गढ़-स्याना चौपला स्थित एक होटल में चेकिंग के लिए कहकर गए थे। वहां पूछताछ के नाम पर उन्होंने शराब पार्टी का आयोजन किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें दोनों दरोगा और सिपाही कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर शराब पीते हुए दिख रहे हैं।


स्‍याना चौकी के पास ही है होटल

होटल स्याना चौकी के निकट का बताया गया है जिसमें तीनों पुलिस की वर्दी में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को विभिन्न सोशल मीडिया पर तीनों पुलिसकर्मियों का विडियो सामने आने के बाद गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। एसपी ने दो दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।


गाजियाबाद में कार्रवाई

  • मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने मुरादनगर में महिला दरोगा को रिश्वत लेते पकड़ा था।
  • 2025 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोरों से मिलीभगत पर सिपाही मनीष कुमार को सस्पेंड कर दिया था।
  • झगड़े के मामले में दो सिपाही गौरव और संदीप ने पीड़ित वसूले थे। दोनों सस्पेंड हुए थे।
  • 20 दिसंबर को मुरादनगर की पिक बूथ प्रभारी महिला दारोगा और हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button