खेल

‘नाम नहीं लूंगा लेकिन…’, श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी पर फोड़ दिया हार का ठीकरा

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से चैंपियन टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई है। आयरलैंड से 2-0 की हार के बाद इंग्लैंड से दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मैन्चेस्टर में खेले गए मैच में 191 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए भारत खेल में लगातार बना हुआ था। लेकिन फिर रवि बिश्नाई के एक ओवर ने सब कुछ बदल दिया। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इसी को टर्निंग पॉइंट माना है। इसके अलवा उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर भी बयान दिया।

श्रेयस अय्यर ने बतया कहां फिसला मैच

श्रेयस अय्यर ने हार के बाद कहा कि 15वें ओवर तक टीम इंडिया खेल में बनी हुई थी। लेकिन फिर बिश्नोई के 17वें ओवर में 29 रन आने के बाद खेल पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि सब कुछ कहां बिगड़ा, लेकिन मैं किसी खास खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता। 15वें ओवर के बाद मुकाबला हमारे हाथ से फिसल गया। जब एक नो बॉल हुई तो मुझे लगा कि रवि वापसी करेगा। लेकिन फिर 17वें ओवर में मैच का रुख पलट गया, उसे इससे सीखना होगा।

सैम करन और जेकब बेथल की करी तारीफ

जेकब बेथल ने 75 रन की नाबाद पारी खेली और सैन करन ने 4 ओवर के स्पेल में 3 बल्लेबाजों को आउट किया। इन दोनों की तारीफ करते हुए श्रेयस ने कहा, ‘इंग्लैंड की तारीफ तो बनती है। बेथेल ने जिस तरह से गेंदबाजों का सामना किया, वह काबिले-तारीफ था। मुझे लगता है कि सैम करन ने शुरुआत में ही मैदान को बेहतर तरीके से समझ लिया था और हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हमारे बल्लेबाज लेग साइड पर मजबूत हैं और उन्होंने उन्हें वहां खेलने नहीं दिया।’

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बयान

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। पहली पारी में उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। वैभव के बारे में सवाल किए जाने पर श्रेयस ने कहा, ‘वैभव के भीतर कभी न घबराने वाला रवैया है। उन्हें खेलते देखना वाकई शानदार है। मुझे उनके घबराने की कोई उम्मीद नहीं थी। पिछले कुछ महीनों और सालों में उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला है। उन्होंने वाकई मौके के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाया है, जिसे देखना बहुत सुखद है।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button