यूपी में मानसून की हुई एंट्री, 30 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, 50 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद अब मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।
30 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। इसमें ललितपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोंडा, संत कबीर नगर, बस्ती, श्रावस्ती, हरदोई, बुलंदशहर, रामपुर, झांसी, शाहजहांपुर, गोरखपुर और पीलीभीत जैसे जिलें शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, बहराइच, रामपुर, पीलीभीत, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा समेत प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका
बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून यूपी के आजमगढ़, अयोध्या और बरेली जिलों से होकर गुजर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून यूपी के अलग-अलग इलाकों में पहुंच जाएगा। यूपी में अब मानसून की एंट्री के बाद तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने सीतापुर हरदोई, कन्नौज, कानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, महोबा, वाराणसी, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, मेरठ, आगरा, संभल समेत यूपी के अन्य जिलों में बारिश के साथ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।
आगरा रहा था यूपी का सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग ने मंगलवार को यूपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। सोमवार को यूपी के बहराइच में सबसे ज्यादा 104 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म जिला आगरा रहा था, जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया था कि यूपी में मंगलवार के बुधवार के बीच मानसून कभी भी एक्टिव हो सकता है। उन्होंने कहा था कि जुलाई के पहले हफ्ते में यूपी में भारी बारिश की संभावा है।



