मनोरंजन

‘पिकू’ से ‘अंग्रेजी मीडियम’ देखें पिता और बच्चों के रिश्तों पर बनीं ये शानदार फिल्मे, ओटीटी पर करें एंजॉय

21 जून को फादर्स डे है. फादर्स डे अपने पापा को स्पेशल फील कराने का सबसे अच्छा मौका होता है. अगर आप इस दिन उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो एक अच्छी फिल्म देखना बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो पिता और बच्चों के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दिखाती हैं. इस फादर्स डे पापा के साथ बैठकर इन फिल्मों का मजा जरूर लें.

‘पीकू’ पिता और बेटी के रिश्ते को बेहद खूबसूरती और सादगी से दिखाने वाली फिल्म है. इसमें दीपिका पादुकोण अपनी बेटी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने पिता का पूरा ख्याल रखती नजर आती हैं. अमिताभ बच्चन ने उनके पिता का किरदार निभाया है, जबकि इरफान खान भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे. प्यार, नोकझोंक और इमोशनल पलों से भरी ये फिल्म फादर्स डे पर देखने के लिए एक शानदार चॉइस है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘जर्सी’ में शाहिद कपूर एक ऐसे पिता के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने बेटे की खुशी और सपनों को पूरा करने के लिए जिंदगी में एक बार फिर बड़ा कदम उठाता है. फिल्म में पिता और बेटे के बीच का भावुक रिश्ता दिल को छू जाता है. ये फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है.

‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ एक ऐसी इंस्पिरेशनल कहानी है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी के सपनों को उड़ान देने के लिए हर कदम पर उसके साथ खड़ा रहता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गुंजन सक्सेना के पिता समाज की सोच और चुनौतियों के बावजूद उनका हौसला बढ़ाते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है

साल 2020 में रिलीज हुई ‘अंग्रेजी मीडियम’ एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते की कहानी है. फिल्म में इरफान खान ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए हर मुश्किल का सामना करता है. राधिका मदान उनकी बेटी के रोल में नजर आई थीं. इमोशन, प्यार और त्याग से भरी ये फिल्म फादर्स डे पर देखने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

‘दंगल’ सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं, बल्कि एक पिता के भरोसे, संघर्ष और अपनी बेटियों के सपनों को पूरा करने की कहानी है. फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटियों गीता और बबीता को पहलवानी में आगे बढ़ाने के लिए हर चुनौती का सामना करते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

साल 2009 में रिलीज हुई ‘पा’ पिता और बेटे के रिश्ते पर बनी सबसे खास फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे बच्चे का किरदार निभाया था, जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा होता है, जबकि अभिषेक बच्चन उनके पिता की भूमिका में नजर आए थे. विद्या बालन ने भी अहम रोल निभाया था. इमोशन और शानदार अभिनय से भरपूर ये फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

‘दृश्यम’ में अजय देवगन ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार और खासकर बेटी की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button