मनोरंजन

 ‘उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है’, आ गया शाहिद, कृति और रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू

कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. वहीं फाइली ये शुक्रवार (19 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और इसकी खूब एडवांस बुकिंग भी हुई है. इन सबके बीच ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है?

‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू
दरअसल फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सबसे पहले फिल्म की एक्टिंग, डायरेक्शन, म्यूज़िक और ओवरऑल पैकेजिंग के बारे में डिटेल्ड रिव्यू शेयर किया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि ‘कॉकटेल 2’ में क्या अच्छा है और क्या बुरा. तरण आदर्श ने रिव्यू में लिखा है, “ उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है… ज़बरदस्त परफॉर्मेंस, बेहतरीन म्यूजिक, शानदार विज़ुअल्स और दिलचस्प कहानी, यह फिल्म हर मामले में स्कोर करती है.

हैरान होने के लिए तैयार हो जाइए… हां, कॉकटेल 2 एक लव ट्राएंगल है, लेकिन यह आम फिल्मों जैसा नहीं है… न ही यह घिसे-पिटे रास्ते पर चलती है… असल में, कहानी में क्या होगा, इसका अंदाजा न लगा पाना ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है.”

कॉकटेल 2′ की कहानी है दमदार
तरण ने रिव्यू में आगे लिखा है, “डायरेक्टर होमी अदजानिया, जिन्होंने कॉकटेल [2012] भी डायरेक्ट की थी, ने पक्का किया है कि यह सीक्वल ओरिजिनल फिल्म या किसी दूसरी लव स्टोरी जैसी न लगे… फ़िल्म आज के ज़माने के रोमांस को दिखाती है, साथ ही उस इमोशनल गहराई को भी बनाए रखती है जिसने पहले पार्ट को इतना पॉपुलर बनाया था. लव रंजन और तरुण जैन की कहानी यकीनन फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है.

फ़िल्म का पहला हाफ इटली के सिसिली में सेट है, जो इसे शानदार विज़ुअल अपील देता है… रंग, गाने, लीड एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट इस हिस्से को टेक्निकली, विज़ुअल और इमोशनल तौर पर बेहतरीन बनाते हैं. दूसरे हाफ में ड्रामा और बढ़ता है और, प्री-क्लाइमैक्स के कुछ हिस्सों को छोड़कर, फिल्म का एंड बहुत संतोषजनक होता है.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button