पुष्प विहार में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Delhi Police Encounter: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। आज दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के पुष्प विहार इलाके में पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच आमने-सामने की जोरदार मुठभेड़ हुई।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी करके कुख्यात ‘पंखियां गिरोह’ के सक्रिय सदस्यों समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और चोरी के गहने बरामद किए गए हैं।
बता दें कि शाहजहांपुर के नांगला पंखियां गांव निवासी गुड्डू और दिल्ली के जबर पार्क निवासी बाबू नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी के गहनों से भरा एक बैग, 0.315 बोर की दो अवैध पिस्तौलें, चार जिंदा और एक खाली कारतूस, साथ ही ऑटो, स्क्रूड्राइवर, प्लायर आदि बरामद किए हैं जिनका इस्तेमाल घटना में हुआ था।
जानकारी के लिए बता दें कि गुड्डू पंखियां गिरोह का सक्रिय सदस्य है और नौसेना अधिकारी के साथ लूट के एक मामले में 2022 में बीटा-2 इलाके के पुलिस स्टेशन में पहले भी जेल जा चुका है।



