महाराष्ट्र

युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति….’कॉकरोच जनता पार्टी’ पर अन्ना हजारे ने सरकार को चेताया

मुंबई: देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोशल मीडिया पर बैन, कानूनी विवादों और राजनीतिक बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। इस पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें इस आंदोलन की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग उठी है। इस सब के बीच देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर चुके समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अन्ना हजारे ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि युवाओं की आवाज को दबाना गलत हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन दिया है।


अन्ना हजारे ने क्या कुछ कहा?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) को लेकर बढ़ते विवाद के बीच रविवार को अन्ना हजारे इस मुहिम के समर्थन में खुलकर सामने आ गए। उन्होंने ऑनलाइन शुरू हुए युवाओं के इस अनोखे आंदोलन का परोक्ष समर्थन करते हुए सरकार को स्पष्ट शब्दों में चेताया है कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति होती है। उनकी आवाज को दबाना या उन्हें नजरअंदाज करना प्रशासन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। हजारे ने कहा कि भले ही इस मुहिम का नाम ‘कॉकरोच पार्टी रखा गया है, जो सुनने में शायद अच्छा न लगे, लेकिन देश की बड़ी युवा आबादी इस ने आंदोलन के पीछे खड़ी है। अन्ना हजारे ने कहा कि इसलिए व्यवस्था को यह समझना होगा कि आखिर ‘कॉकरोच’ कहने का उद्देश्य क्या था।

अन्ना हजारे ने दी आंदोलन की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी पर अपनी बात रखने के साथ अन्ना हजारे ने एक बार फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े आंदोलन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त कानून तो बन गए हैं, लेकिन इनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो रहा है। युवाओं के इस असंतोष को देखते है। हुए अण्णा ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश में भ्रष्टाचार और कानून की बहाली के लिए एक बार फिर से आंदोलन की राह पकड़नी होगी। गौरतलब हो कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मूल रूप से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़कर 22.8 मिलियन हो चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button